![]()
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार देर रात प्लेन हाईजैक को लेकर मॉक ड्रिल की गई। NSG कमांडोज ने आतंकियों से विमान को करीब पौने दो घंटे में सुरक्षित छुड़वा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान राजस्थान पुलिस और सीआरपीएफ टीम भी ऑपरेशन में सक्रिय रहे।
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रात करीब 2:15 बजे विमान हाईजैक की मॉक ड्रिल की गई। एनएसजी कमांडो की ओर से मॉक ड्रिल को अंजाम दिया गया। एनएसजी कमांडो के साथ ही राजस्थान पुलिस और सीआरपीएफ की भी टीम सक्रिय रही l
आतंकियों की ओर से एक विमान को हाईजैक कर जयपुर लाया गया था l जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एनएसजी कमांडो ने विमान को छुड़ाने के लिए कमान संभाली। राजस्थान पुलिस और सीआरपीएफ टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के व्हीकल गेट और एप्रन एरिया में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। करीब 1:45 घंटे चले ऑपरेशन के बाद तड़के करीब 4 बजे आतंकियों के कब्जे से विमान को छुड़ा लिया गया l सुरक्षा बलों की सफलतापूर्वक ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही बेहतरीन नजर आई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments