दिल्ली से खाटूश्यामजी-सालासर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू हो चुकी है। आज खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए प्रसिद्ध कवि और लेखक डॉ. कुमार विश्वास अपने परिवार के साथ बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर खाटूश्यामज

हेलीपैड पर लैंड करता हुआ कुमार विश्वास का हेलीकॉप्टर।
कुमार विश्वास ने कहा- आज भारत का संस्कृतिक उन्नयन हो रहा है और लोगों की भारत के आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति रुचि बढ़ रही है। यह एक तरह से भारत के सांस्कृतिक परिदृश्य का उदयकाल है। खाटूश्यामजी-सालासर जैसी पुण्य भूमि पर पहुंचने के लिए अब हवाई सुविधा दिल्ली से उपलब्ध कराई जा रही है।
यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां प्रथम यात्री के रूप में आने का सौभाग्य मिला। मैं भगवान के श्री चरणों में अपना माथा रखने के लिए आया हूं। कुमार विश्वास ने कहा- पहले लोगों की प्लांनिग रहती थी कि एक ही दिन में खाटूश्यामजी-सालासर जाकर भगवान के दर्शन करें। लेकिन अब यह सुविधा भी शुरू हो चुकी है। अब एक ही दिन में भगवान के दर्शन कर अपने कार्यक्षेत्र में पहुंच सकते हैं।

बारिश के बीच हेलीकॉप्टर से नीचे उतरकर सुहावना मौसम देखते हुए कुमार विश्वास।
कुमार विश्वास ने कहा- राजस्थान से तो मेरा पुराना नाता है, जब से मैंने होश संभाला है। लेकिन यह दैवीय विधान होता है। जब बाबा तय करते हैं, तब ही आपको बाबा के दर्शन होते हैं। उन्होंने कहा- किसी व्यक्ति के सामर्थ्यता, धन लोकप्रियता से कुछ नहीं। इस बार ताजमहल से अधिक लोग राम मंदिर, वृंदावन दर्शन और खाटूश्यामजी दर्शन करने के लिए आए हैं। युवाओं का आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ रहा है। अब लोग दिल्ली, रोहिणी या नोएडा से एक ही दिन में उड़कर खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस अपने कार्य क्षेत्र में लौट सकते हैं।
95 हजार होगा किराया, VIP दर्शन होंगे
इस हेलिकॉप्टर यात्रा का किराया प्रति व्यक्ति 95 हजार रुपए रखा गया है। कंपनी के अनुसार यह कीमत लग्जरी सुविधाओं, वीआईपी दर्शन और पूरी यात्रा की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तय की गई है। बुकिंग के लिए कंपनी की वेबसाइट syandanaviation.com पर संपर्क किया जा सकता है।

कुमार विश्वास की पत्नी हेलीकॉप्टर पर चढ़ते हुए।

खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन करते हुए कुमार विश्वास।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments