![]()
एम्स जोधपुर का स्थापना दिवस समारोह बुधवार को मनाया गया।
एम्स जोधपुर का 14वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। इस मौके एम्स जोधपुर के सभागार में कार्यक्रम हुए। वहीं एम्स के अध्यक्ष प्रो. तेजस मधुसूदन पटेल, कार्यकारी निदेशक गोवर्धन दत्त पूरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने पत्रकारों को एम्स की उपलब्धियों
पटेल ने कहा कि एम्स जोधपुर में मरीजों को इलाज के दौरान सहूलियत मिले। इस पर फोकस किया जा रहा है। एम्स में सोनोग्राफी, MRI की वेटिंग को लेकर कहा कि इसे दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए 24 घंटे MRI मशीन चले इसको लेकर भी योजना बनाई जा रही है। क्योंकि गांव से आने वाले मरीजों की समस्या का उन्हें पता है। इसलिए वो अपनी तरफ से प्रयास कर रहे हैं।
एम्स में आने वाले मरीजों को जांच करवाने से लेकर लगने वाले समय को कैसे किया जाए इस पर भी फोकस किया जा रहा है। एम्स में मरीजों को बाहर से सामान मंगवाने के सवाल पर कहा कि उस पर भी वो अभी स्टडी कर रहे हैं। कोई भी डॉक्टर बाहर से दवाइयां लेने या कहीं से भी पसंद की लैब से जांच करवाने या मरीज को लेकर कोई भी शिकायत सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments