![]()
डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलवाड़ा महादेव फला में खाना खाने के बाद बीमार हुई महिला की मौत हो गई।
डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलवाड़ा महादेव फला में एक बुजुर्ग महिला की खाना खाने के बाद तबीयत खराब हो गई। महिला को गंभीर हालत में डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वही पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद पर
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार लाला बरंडा पुत्र मिठिया बरंडा निवासी महादेव फला बलवाड़ा की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इसमें बताया कि शनिवार शाम के समय उसकी पत्नी काली बरंडा ( 60) ने घर में खाना बनाने के बाद खाना खाया। इसके बाद काली की तबीयत अचानक खराब हो गई। काली को उल्टियां होने लगी। जिस पर उसे प्राइवेट गाड़ी से डूंगरपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान रविवार दोपहर बाद बुजुर्ग महिला काली की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके के पर पहुंची। वहीं घटना की जानकारी लेने के बाद शव को अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments