☜ Click Here to Star Rating



नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर निधि पटेल ने रविवार देर रात शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की।

जयपुर नगर निगम हेरिटेज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद जहां स्वास्थ शाखा उपायुक्त के पद से देवानंद शर्मा की छुट्टी हो गई है। वहीं सीनियर RAS अधिकारी युगांतर शर्मा को स्वास्थ उपायुक्त क

.

दरअसल, जन्माष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार दो दिन परकोटे क्षेत्र में आए थे। इस दौरान शहर की सफाई व्यवस्था से मुख्यमंत्री खुश नहीं थे। उन्होंने इस मामले को लेकर आला अधिकारियों को तलब किया था। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद जहां जन्माष्टमी की शोभायात्रा के बाद पूरी रात नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे रहे। इस दौरान कलेक्टर से लेकर निगम कमिश्नर समेत आला अधिकारी देर रात तक फील्ड में रहे।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब नगर निगम हेरिटेज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। निगम कमिश्नर निधि पटेल ने शहर की सफाई का जिम्मा संभाल रहे स्वास्थ उपायुक्त देवानंद शर्मा को हेल्थ शाखा और उपायुक्त से हटाकर राजस्व अधिकारी के पद पर लगाया है। उनकी जगह राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सीनियर अधिकारी युगांतर शर्मा को आदर्श नगर जोन के साथ ही स्वास्थ उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं लैंड शाखा में बीते दिनों हुए विवाद के बाद एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब तक लैंड शाखा की जिम्मेदारी संभाल रही RAS अधिकारी सरिता मल्होत्रा से लैंड शाखा की जिम्मेदारी हटाकर आरएमएस सर्विस की तनुजा सोलंकी को लैंड उपायुक्त बनाया गया है। उनकी जगह कविता चौधरी को मुख्यालय के साथ कार्मिक उपायुक्त का एडिशनल चार्ज दिया गया है।

बता दें कि नगर निगम हेरिटेज में इससे पहले भी प्रशासनिक पदों को लेकर काफी विवाद सामने आ चुके हैं। इससे पहले भी RAS अधिकारी युगांतर शर्मा को आदर्श नगर जोन से हटाकर स्वास्थ्य उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन महज कुछ ही घंटों में उनसे यह जिम्मेदारी हटा दी गई थी। वहीं भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर देवानंद शर्मा के खिलाफ कांग्रेसी पार्षदों ने मोर्चा खोल रखा था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading