बारिश के बाद शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा।
भीलवाड़ा में मानसून के येलो अलर्ट के बीच आज तेज बारिश ने शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा।सुबह से आसमान में बादल छाए रहे हवाएं चली और उसके बाद बारिश हुई।भीलवाड़ा में इस सप्ताह हल्की बारिश का वेदर अलर्ट है।
25 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी से एक नया सिस्टम जनरेट होगा,जिससे भीलवाड़ा सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश के बीच छाता लेकर गुजरती महिला।
सुबह से आसमान में छाए हुए थे बादल आज सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और हवाओं का दौर चलने के बाद बूंदाबांदी शुरू हुई जो कुछ देर में तेज बारिश में बदल गई अच्छी बारिश के चलते शहर की सड़कों पर पानी भर गया।लोगों को गर्मी और उमस स राहत मिली है,तापमान में गिरावट होने से मौसम भी ठंडा हुआ है।भीलवाड़ा में जून महीने में मानसून की जितनी अच्छी एंट्री हुई थी उतना ही अगस्त सुखा और कमजोर रहा।

बारिश होने से गर्मी ओर उमस से राहत मिली।
सावन के शुरुआती दिनों में अच्छी बारिश होने के बाद सावन के अंतिम दिन सूखे निकले थे। लगातार उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा,भीलवाड़ा में पिछले एक सप्ताह से ह्यूमिडिटी बनी हुई है, टेंपरेचर भी इन दिनों 34 डिग्री के आसपास है जिससे लोगों को गर्मी ओर धूप से परेशानी हो रही है।

बारिश के बाद शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा।
इस सप्ताह गिरेगा तापमान बुधवार शाम को मौसम में थोड़ा चेंज हुआ बादल छाने और बिजली कड़कने के बाद आज सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी ने शहर की सड़कों को भिगो दिया।इससे पहले जिले कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हुई थी।मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह में भीलवाड़ा में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आएगी ओर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी ।

भीलवाड़ा में अचानक बारिश शुरू हुई। जिलेभर में मौसम सुहावना बना हुआ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments