![]()
अलवर जिला अस्पताल के आई वार्ड से शुक्रवार देर रात मरीज के परिजन का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना करीब रात साढ़े 12 बजे की है, जब वार्ड में भर्ती मरीज और उनके परिजन गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान कोई शख्स मोबाइल उठा ले गया।
मरीज के परिजन आरिफ ने बताया कि तीन दिन पहले उनकी पत्नी वर्षाना ने गलती से चींटे मारने का पाउडर खा लिया था। फिलहाल उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उन्हें आई वार्ड में भर्ती किया गया है। आरिफ ने बताया कि शुक्रवार रात को उनका रेडमी कंपनी का मोबाइल चोरी हो गया, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही है।
आरिफ ने इस चोरी को लेकर बगल के बेड पर भर्ती मरीज के परिजन साहिल और उसके साथी पर शक जाहिर किया है। मामले की शिकायत अस्पताल चौकी इंचार्ज सतंराम को दी गई है। वहीं, आरिफ अब इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंचा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments