चित्तौड़गढ़ जिले में आने वाले अनंत चतुर्दशी और बारावफात जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रशासन की ओर से सभी जरूरी तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है ताकि त्योहारों के समय किसी भी
कलेक्टर और एसपी ने किया रूट मार्च
जिला कलेक्टर आलोक रंजन और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शहर में रूट मार्च कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यह रूट मार्च शहर के भीतरी और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर निकला। अधिकारियों ने उन सभी जगहों का निरीक्षण किया जहां से शोभायात्राएं निकलनी हैं या जुलूस एकत्रित होंगे। इस रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का आंकलन करना और आम जनता में विश्वास बनाए रखना था।

गोल प्याऊ में सब व्यवस्था देखते हुए।
बारिश से हुई घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता
हाल ही में रावतभाटा क्षेत्र में बारिश के समय बिजली की तारों से करंट फैलने की घटना सामने आई थी, जिसमें चार लोग झुलस गए थे। इस घटना को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है। रूट मार्च के दौरान अधिकारियों ने बिजली के तारों की ऊंचाई और उनकी स्थिति का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर आलोक रंजन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बिजली की सभी व्यवस्थाओं को सुरक्षित बनाया जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी रहे।

बिजली की तारों को देखते हुए जिला कलेक्टर और एसपी सहित अन्य अधिकारी।
सभी विभागों को दिए गए निर्देश
कलेक्टर ने बताया कि नगर परिषद, बिजली विभाग, जिला प्रशासन और यूआईटी (UIT) की टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि त्योहारों के दौरान हर जरूरी व्यवस्था समय पर की जाए। झांकियों और शोभायात्राओं के साथ टीम के कर्मचारी भी मौजूद रहें ताकि कहीं भी कोई परेशानी हो तो तुरंत समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद खराब सड़कों की मरम्मत भी नगर परिषद और यूआईटी के जरिए करवाई जाएगी।

नदी में पानी की आवक होने से लिया जायजा।
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में निकला मार्च
इस रूट मार्च में पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के साथ एडिशनल एसपी सरिता सिंह, डीएसपी विनय चौधरी और सीआई तुलसीराम प्रजापत भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया। खासतौर पर उन जगहों पर ध्यान दिया गया जो संवेदनशील मानी जाती हैं या जहां भीड़ ज्यादा जुटती है।
नागरिकों से की गई शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सभी लोग धार्मिक सहिष्णुता और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि शोभायात्रा और जुलूस के मार्गों का अच्छी तरह से निरीक्षण किया गया है। सभी संभावित खतरे वाली जगहों जैसे नदी किनारे, भीड़ वाले इलाके और तंग गलियों को चिह्नित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग बिजली के तारों को लेकर सतर्क रहें और त्योहार संयमित और मर्यादित तरीके से मनाएं।
गणेश शोभायात्रा के लिए विशेष तैयारियां
चित्तौड़गढ़ जिले में गणेश शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली जाती है। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु और झांकियां शामिल होती हैं। इस मौके पर भीड़ को संभालने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को बड़ी संख्या में तैनात किया जाता है। इस बार भी पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है ताकि यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।
रूट मार्च में पुलिस बल के साथ-साथ एमबीसी (MBC) और क्यूआरटी (QRT) के जवान भी शामिल थे। प्रशासन का कहना है कि किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और यदि किसी ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments