ब्यूटी पेजेंट मिस सेलेस्ट इंडिया के फिनाले में मॉडल्स की रैम्पवॉक, अदाओं और प्रतिभा ने हर किसी का मन मोह लिया।
शहर में एक साथ चार नेशनल ब्यूटी पेजेंट्स के विनर्स को घोषित किया गया। ब्यूटी पेजेंट मिस सेलेस्ट इंडिया के फिनाले में मॉडल्स की रैम्पवॉक, अदाओं और प्रतिभा ने हर किसी का मन मोह लिया। अरावली की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित ग्रासफिल्ड वैली, जयपुर में यह
फिनाले में देशभर से आई प्रतिभागियों ने तीन राउंड ओपनिंग एक्ट, स्विमसूट और प्रश्न-उत्तर राउंड में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। छात्रों की ओर से डिजाइन किए गए विशेष कॉस्ट्यूम्स के साथ शो की शुरुआत हुई और आगे बढ़ते हुए टॉप-10 फाइनलिस्ट तक रोमांचक सफर पहुंचा।

इस बार प्रतियोगिता में कुल 8 खिताब प्रदान किए गए हैं।
घोषित हुईं चार प्रतिष्ठित ब्यूटी क्वीन
कार्यक्रम में मिस ग्लोब इंडिया 2025 की विजेता जैस्मिन राणा रही। प्रथम रनरअप का टाइटल गौरवान्वी शर्मा को मिला। वहीं मिस ओशियन इंडिया 2025 की विजेता हीना ठाकुर रही, प्रथम रनरअप का टाइटल इशिता सामोदिया को मिला। कार्यक्रम में मिस सेलेस्ट इंडिया 2025 की विजेता अदिति शर्मा को घोषित किया गया। प्रथम रनरअप पलक खीचड़ और द्वितीय रनरअप – रवीना सैन रही। मिस ओरिएंट टूरिज्म इंडिया 2025 की विजेता ऑरा विरमानी रही। इस मौके पर कई देशों की आई माडल्स ने अपनी मौजूदगी से इंटरनेशनल प्रतिभा की झलक दिखाई।

शहर में एक साथ चार नेशनल ब्यूटी पेजेंट्स के विनर्स को घोषित किया गया।
जूरी ने किया टैलेंट और आत्मविश्वास का सम्मान
फिनाले की जूरी में सौम्या सी एम (मिस ग्लोब इंडिया 2024), लॉरा हडसन (मिस ओशन वर्ल्ड 2023), अलिसा मिस्कोवस्का (मिस ओशन वर्ल्ड 2024), अंगुल जरिपोवा (मिस ओशन वर्ल्ड 2024 रनर-अप), फैशन आइकॉन राहुल तनेजा, सीपी राठौड़ (डायरेक्टर, मिस ओशियन वर्ल्ड), और एकता जैन शामिल रहे।
आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि मिस सेलेस्ट इंडिया न केवल एक प्रतिष्ठित मंच है बल्कि भारत की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का माध्यम भी है। इस बार प्रतियोगिता में कुल 8 खिताब प्रदान किए गए हैं। विजेताएं आगे द मिस ग्लोब, मिस ओशियन वर्ल्ड और मिस ओरिएंट टूरिज्म ग्लोबल जैसे अंतरराष्ट्रीय पेजेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
फिनाले के अगले ही दिन मिस ओशियन वर्ल्ड का आयोजन भी ग्रासफिल्ड वैली में होगा, जिसमें दुनिया के 20 देशों से प्रतिभागी हिस्सा ले रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments