![]()
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
डूंगरपुर के धम्बोला थाना पुलिस ने पीठ कस्बे में एक सूने घर में चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
धम्बोला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि मगन पुत्र रामा बलाई निवासी पीठ फला डाबिया ने 4 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि 2 सितंबर की रात के समय घर पर अकेला होने से वह परिचित गटू अहारी के घर सोया था। उसका घर सूना था। रात के समय चोर केलूपोश घर पर चढ़कर अंदर घुसे। घर में एक बक्से में रखे 8 हजार रुपए और पेंट की जेब से 2 हजार 600 रुपए कुल 10 हजार 600 रुपए चुराकर ले गए। इसके अलावा घर के बर्तन भी चोरी कर लिए।
मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी रिंकू उर्फ सुंडा (25) पुत्र मानू भगोरा निवासी पीठ नई बस्ती को डिटेन कर पूछताछ की। आरोपी ने घर को सूना देखकर चोरी की वारदात कबूल कर ली। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी के कब्जे से चोरी किए रुपए और सामान बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments