![]()
खाजूवाला में पिछले दिनों नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं नाबालिग लड़की के अपहरण करने के मामले में भी एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही मामलों में आरोपियों को अदालत में पेश करके रिम
खाजूवाला थानाधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला थाने में दर्ज कराया गया था। इसी मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी राहुल पूनिया को गिरफ्तार कर लिया। राहुल पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने खाजूवाला के वार्ड नंबर 17 में दबिश देकर आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। उससे समस्त घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की जा रही है।
अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
वहीं एक अन्य मामले में खाजूवाला पुलिस ने रोहित नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। रोहित पर नाबालिग लड़की के अपहरण सहित कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिनकी जांच हो रही है। एफआईआर में लगे आरोपों की जांच के बाद रोहित को गिरफ्तार किया गया है। अब अदालत में रोहित के खिलाफ चालान पेश करने की तैयारी हो रही है।
कंटेंट : इस्माइल खान, खाजूवाला
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments