![]()
नवलगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रतनलाल को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और वृताधिकारी राजवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को पकड़ा।
मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ट्यूशन जाने का कहकर घर से निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। मोबाइल पर अज्ञात कॉल्स के आधार पर परिजनों को शक था कि लड़की को कोई बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी रतनलाल (30) सैनी मालियों की ढाणी, तन बसावा, थाना गोठड़ा, जिला झुंझुनूं का रहने वाला है। आरोपी पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। पुलिस से बचने के लिए वह जोधपुर के एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक बनकर छिपा हुआ था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments