![]()
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने धरकरभर अभियान के तहत नाबालिग का किडनैप और रेप मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं नाबालिग को डिटेन कर जांच के बाद उसके परिवार के साथ भेजा गया था।
पुलिस के अनुसार नाबालिग के परिजनों ने धोरीमन्ना थाने में नाबालिग के किडनैप और रेप की रिपोर्ट दी थी। इस पर थाने में पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तलाश करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिशें दी गई। टीम ने नाबालिग को डिटेन कर पूछताछ के बाद उसे परिजनों के साथ भेज दिया गया।
पुलिस टीम ने आरोपी बगताराम पुत्र गोकलाराम निवासी गडरारोड पुलिस थाना गडरारोड की तलाश करते हुए अलग-अलग जगहों पर दबिश दी गई। तकनीकी और सूचना के आधार पर पर आरोपी बगताराम को गडरारोड से डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद उसे पोक्सो समेत अन्य धाराओ में गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में धोरीमन्ना थानाधिकारी बगडुराम, एएसआई सुलतान सिह, हैड कांस्टेबल दुर्गाराम, कांस्टैबल आसुराम, कांस्टेबल कुंभाराम शामिल रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments