अजमेर में जमीनी विवाद को लेकर प्रोपर्टी डीलर मनोज नानकानी पर हमला करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने प्रोपर्टी डीलर kr कार में जमकर तोड़फोड़ की थी। बाद में उसे झाड़ियों में पटककर फरार हो गए थे। प्रोपर्टी डीलर की पत्नी इशिक
हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया- आरोपी जगदीश रावत, छोटू रावत, साँवर गुर्जर, करण , हरदीप उर्फ़ दीपू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

वारदात के बाद मौके पर पहुंची थी पुलिस।
यह था मामला
घटना 30 सितम्बर को ज्ञान विहार काॅलोनी के नक्षत्र अपार्टमेंट के पास हुई थी। पत्नी इशिका ने रिपोर्ट देकर बताया था कि दोपहर सवा दो बजे जगदीश सिंह रावत का कॉल आया और जमीन का नाप-चौप करने के लिए नक्षत्र अपार्टमेंट के पास खेत पर बुलाया। पति मनोज रेंज रोवर कार से अकेले पहुंचे। बाद में जगदीश उनको खेत में ले गया और सरियों व डंडों से मारपीट की। इस दौरान आरोपी के साथी छोटू सिंह व कई अन्य लोग भी थे। जो उसे मरा हुआ समझकर छोड़ गए। पति मनोज ने अपने दोस्त मोहित को सूचना दी। मोहित मौके पर पहुंचा और उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


कार में की गई तोडफोड़।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments