![]()
हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने 9 किलो पोस्त छिलका के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।
हनुमानगढ़ जिले की सदर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक व्यक्ति से 9 किलो 102 ग्राम पोस्त छिलका बरामद किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देश पर जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों, हथियारों, जुआ और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर के सुपरविजन में सदर थाना कार्यवाहक थानाधिकारी ज्योति ने टीम के साथ गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ मणी (32) को गिरफ्तार किया गया है। वह ढाणी खेत खुद चक 33 एम.एम.के. पक्का सहारणा का रहने वाला है।
पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन की एसआई चुंका कर रही हैं। इस कार्रवाई में धर्मपाल, मनोज कुमार, विनोद कुमार और सुरेंद्र कुमार की टीम शामिल थी। विशेष रूप से कॉन्स्टेबल मनोज की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments