![]()
प्रतापगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 किलो 360 ग्राम अवैध डोडा चूरा तस्करी के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को प्रोडक्शन वारंट पर जिला कारागार से लाया गया।
अगस्त में कुएं में फेंका मिला था डोडा
यह मामला 22 अगस्त 2025 का है, जब रंठाजना थानाधिकारी दीपक कुमार को गश्त के दौरान लालपुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर एक कुएं में प्लास्टिक के काले कट्टे तैरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से कुएं से कट्टे और एक कार को बाहर निकाला गया।
इन कट्टों में कुल 180 किलो 360 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया। रंठाजना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसकी जांच हथुनिया थानाधिकारी इंद्रजीत परमार को सौंपी गई।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर, प्रकरण के मुख्य आरोपी सचिन पाटीदार (20) निवासी थड़ा, रंठाजना को 24 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। अब, इस मामले में वांछित अभियुक्त प्रवेश पाटीदार (27) निवासी सुपड़ा, पीपलियामंडी, मध्य प्रदेश को 26 सितंबर 2025 को प्रतापगढ़ जिला कारागार से प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त से आगे की पूछताछ जारी है। कार्रवाई में जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसिंह और पुलिस उप अधीक्षक गजेंद्रसिंह राव शामिल थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments