![]()
बालोतरा जिले की गिड़ा पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई में चोरी की गई 16 बैटरियां और एक बिना नंबर की पिकअप गाड़ी भी जब
10 सितंबर को हुई थी चोरी
पुलिस ने बताया- ये मामला 10 सितंबर की रात को खारड़ा चारणान गांव स्थित एक मोबाइल टावर पर हुई थी। चोरी की सूचना मिलते ही गिड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरों का पीछा किया। पुलिस की बढ़ती सक्रियता देख आरोपी चोरी की गई बैटरियां और बिना नंबर की पिकअप गाड़ी को मलवा इलाके में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस टीम ने घटनास्थल से 16 बैटरियां और वाहन जब्त कर लिए थे। इस संबंध में मोबाइल टावर के सुपरवाइजर हेमाराम पुत्र चुतराराम, निवासी कानोड़ (गिड़ा), थाने में मामला दर्ज कराया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बालोतरा एसपी रमेश कुमार ने एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने आरोपियों की तलाश में बायतु, बालोतरा, पचपदरा, पाटौदी, कुंपलिया, परेऊ और बड़नावा सहित आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दी।
16 बैटरियां चोरी की थी
तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी रावल सिंह उर्फ राहुल, निवासी तिंवरी, थाना मथानिया, जिला जोधपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 10 सितंबर की रात को मोबाइल टावर से 16 बैटरियां चोरी करने की वारदात स्वीकार की।
पुलिस ने इस प्रकरण में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी से अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ जारी है और फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments