![]()
पुलिस गिरफ्त में पांच हजार रुपए का इनामी बदमाश।
सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह के वांछित इनामी बदमाश मोहम्मद इंसाफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंसाफ को मानटाउन पुलिस ने कोटा शहर से दबोचा है। आरोपी पर SP सवाई माधोपुर ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित
गौरतलब है कि 05 अप्रैल 2024 को कोतवाली पुलिस ने सवाई माधोपुर के एक लग्जरी होटल के वीआईपी कमरे में छापा मारकर क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उस समय पुलिस ने भारी मात्रा में उपकरण जब्त किए थे। जिनमें 12 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, मोबाइल कम्युनिकेशन सिस्टम शामिल थे। छापे के दौरान 10 करोड़ 50 लाख रुपए का लेन-देन हिसाब भी मिला था।
फरार चल रहा इंसाफ गिरोह को सट्टा खेलने के लिए आईडी उपलब्ध करवाता था। उसके खिलाफ विभिन्न अपराधिक धाराओं में मामला दर्ज था और वह फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी के लिए किया टीम का गठन
SP अनिल बेनीवाल ने बताया कि ASP रामकुमार कस्वां निर्देशन में, CO सिटी उदय सिंह मीणा के सुपरविजन और मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्य अजीत मोगा को मुखबिर से सूचना मिली कि इंसाफ कोटा के कैथून रोड पर मकान लेकर फरारी काट रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने कोटा में विशेष कार्ययोजना बनाकर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इंसाफ का राज्यभर के बड़े क्रिकेट सटोरियों से संपर्क है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। करीब डेढ़ साल से फरार आरोपी इंसाफ अब पुलिस गिरफ्त में है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments