तस्वीर बुलंदशहर जिला अस्पताल की है। घायलों को यहां भर्ती कराया गया है।
बुलंदशहर में सड़क हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में श्रद्धालुओं में से 8 की मौत हो गई। 43 लोग घायल हैं। इनमें से 3 की हालत नाजुक है।
हादसा सुबह 2 बजे एनएच 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।
श्रद्धालु कासगंज से जाहरबीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे। हादसे के बाद कंटेनर का ड्राइवर फरार हो गया। कंटेनर में धान की भूसी लदी थी।
तस्वीरें देखिए-

हादसे के बाद क्रेन बुलवाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को रास्ते से हटवाया गया।

घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर जिला अस्पताल में भिजवाया गया है।

बुलंदशहर पोस्टमॉर्टम हाउस में 8 शव रखे गए हैं।
SSP दिनेश कुमार सिंह ने बताया- सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 10 घायल बुलंदशहर जिला अस्पताल में और 23 खुर्जा अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। 10 घायलों को अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर किया गया है। हाईवे से ट्रैक्टर को हटाकर यातायात फिर से चालू करा दिया गया है।
घायल राजकुमार ने बताया- हम सोरों से गोगामेड़ी जा रहे थे, तभी पीछे से एक गाड़ी ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। हमारे बच्चे भी साथ थे, उन्हें भी काफी चोटें आई हैं।
खबर अपडेट की जा रही है..
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments