![]()
ड्यूटी पर सजगता का परिचय देने वाले दो रेलकर्मियों को मिला डीआरएम के हाथाें सम्मान।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत दो रेल कर्मचारियों ने अपनी सजगता और कर्तव्य निष्ठा से संभावित गंभीर रेल दुर्घटनाओं को समय रहते टाल दिया। उनकी इस उल्लेखनीय रेल सेवा के लिए डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते ह
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि सम्मानित किए गए कर्मचारियों में ट्रैक मेंटेनर विनोद कुमार और वरिष्ठ तकनीशियन (डीजल/यांत्रिक) प्रेमाराम शामिल हैं।
पेट्रोलिंग के दौरान दिखा पटरियों में फ्रैक्चर
ट्रैक मेंटेनर विनोद कुमार को 14 जुलाई को लूनी-समदड़ी रेलखंड में मानसून पेट्रोलिंग के दौरान पटरियों में फ्रैक्चर नजर आया। इस पर उन्होंने तत्परता से इसकी सूचना दूदिया स्टेशन मास्टर को दी। समय रहते मिली सूचना पर शुरू हुई त्वरित कार्रवाई से पटरी की मरम्मत कर ली गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
लोको निरीक्षण करते दिखा व्हील स्प्रिंग का टूटा हिस्सा
इसी तरह, सीनियर टेक्निशियन प्रेमाराम को 26 जून को HHP लोको संख्या-40274 के निरीक्षण करते समय इसके व्हील संख्या-2 की स्प्रिंग के टूटे हिस्से की पहचान कर ली। बारीकी से निरीक्षण की वजह से यह समस्या समय रहते पकड़ में आई और तुरंत इसकी मरम्मत कराई। इसके परिणामस्वरूप भविष्य में बड़ी दुर्घटना के जोखिम को टाल दिया गया।
इन दोनों रेलकर्मियों की सजगता को प्रेरणादायक बताते हुए डीआरएम त्रिपाठी ने कहा – विनोद कुमार और प्रेमाराम ने यह सिद्ध कर दिया कि सजगता, समयबद्धता और जिम्मेदारी का भाव ही किसी भी बड़ी घटना को रोकने का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। इनकी सतर्कता और कर्तव्यपरायणता सम्पूर्ण रेल परिवार के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा – “सुरक्षा सर्वोच्च, सजगता अनिवार्य”, और हमारे कर्मचारियों की जागरूकता ही यात्रियों के सुरक्षित सफर की गारंटी है।
सीनियर डीसीएम खेड़ा ने कहा कि दूसरों के लिए ये घटना उदाहरण है कि हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाकर हम न केवल अपनी ड्यूटी, बल्कि समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को भी बखूबी निभा सकते हैं।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पश्चिम) तरुण बीका, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (भगत की कोठी डीजल शेड) राजकुमार शर्मा सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments