☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा के खिलाफ छात्रों का विरोध जारी है। एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने यूनिवर्सिटी प्रशासनिक भवन के बाहर विरोध के रूप में सोमवार को सफाई अभियान चलाया।

.

छात्रों ने भवन की सीढ़ियों पर रखे गमलों को व्यवस्थित जमाया। वहां आसपास जमी मिट्टी को झाड़ू से साफ किया और पत्थरों को वहां से हटाया। इसके बाद कार्यकर्ता आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और सीढ़ियों पर बैठ गए। जहां ‘कुलपति को बर्खास्त करो’ और ‘कुलपति मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए गए।

कार्यकर्ता आंखों पर काली पट्टी बांधकर सीढ़ियों पर बैठ गए। जहां 'कुलपति को बर्खास्त करो' और 'कुलपति मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाए गए।

कार्यकर्ता आंखों पर काली पट्टी बांधकर सीढ़ियों पर बैठ गए। जहां ‘कुलपति को बर्खास्त करो’ और ‘कुलपति मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए गए।

कुलपति को हटाने तक विरोध जारी रहेगा: पुष्पेन्द्र सिंह एबीवीपी महानगर मंत्री पुष्पेंन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि औरंगजेब को कुशल शासक बताने वाले कुलपति के बयान से लगता है कि उन्हें मेवाड़ के वीर-पराक्रमी योद्धाओं के बारे में ठीक से जानकारी नहीं है। इतिहास उन्होंने नहीं पढ़ा है। ऐसे कुलपति को जब तक पद से नहीं हटाया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। विरोध में कुलदीप सिंह, त्रिभुवन सिंह, पार्थ दीक्षित, चिराग दायमा, अंशुमान सिंह, चिराग तिवारी सहित कई छात्र मौजूद रहे।

छात्रों ने भवन की सीढ़ियों पर रखे गमलों को व्यवस्थित जमाया। वहां आसपास जमी मिट्टी को झाड़ू से साफ किया और पत्थरों को वहां से हटाया।

छात्रों ने भवन की सीढ़ियों पर रखे गमलों को व्यवस्थित जमाया। वहां आसपास जमी मिट्टी को झाड़ू से साफ किया और पत्थरों को वहां से हटाया।

कुलपति के खिलाफ बनी जांच समिति को 6 दिन हुए कुलपति के खिलाफ जांच को लेकर राजभवन के निर्देश पर गठित की गई जांच समिति को 6 दिन हो चुके है। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय टीम जांच में जुटी है। टीम जल्द ही राज्यपाल को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। जिसके बाद राज्यपाल इस मामले में कार्रवाई करेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading