![]()
पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
बालोतरा जिले की मंडली पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत अवैध शराब तस्करी मामले में फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते 7 साल से फरारी काट रहा था। पुलिस ने आरोपी कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 5 नवंबर 2018 को गांव बागावास में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर को डिटेन किया था। जिसमें से कुल 535 कार्टन हरियाणा निर्मित् अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की थी। इस संबंध में मंडली थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उस समय मामले में आरोपी राज किशोर उर्फ मोटुराजा, संदीप, सतीश और नंद किशोर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा चुका था।
एसपी रमेश ने बताया- अवैध शराब तस्करी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के थाना मंडली की एक स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने लगातार सुराग जुटाने और तकनीकी सबूत इकट्ठे किए। सूचना व तकनीकी के आधार पर आरोपी हरेंद्र पुत्र संतासिंह निवासी किस्किंदा, बाढड़ा, जिला चरखी दादरी जो 3 हजार रुपए का इनामी व फरार था। प्लानिंग के तहत दबिश देकर डिटेन किया। पूछताछ के बाद इनामी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एक मामला हरियाणा के चरखी दादरी सदर थाने मे दर्ज है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments