![]()
अग्रयुवा शक्ति जयपुर और श्री अग्रवाल शिक्षा समिति की पहल पर ‘अग्र मोक्ष वाहिनी’ (बैकुंठ यात्रा वाहन) समाज को समर्पित की गई। यह वाहन अंतिम संस्कार के लिए पूरे जयपुर शहर के सभी श्मशान घाटों पर उपलब्ध रहेगा। विशेष बात यह है कि इसका संचालन निशुल्क किया ज
श्री अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष रूप किशोर गोयल ने बताया- इस वाहन को खरीदने में अग्र समाज के भामाशाह अग्रबंधुओं का योगदान रहा है। अग्र मोक्ष वाहिनी पूरी तरह निशुल्क सेवा देगी। उन्होंने बताया- यह पहल न केवल समाज के भीतर सहयोग की मिसाल है, बल्कि पूरे शहर में जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत देने वाली सुविधा साबित होगी।
संचालन समिति का गठन
वाहन की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संचालन समिति भी बनाई गई है। इसमें गिरिराज अग्रवाल (दही वाला), धर्मेंद्र गोयल, प्रवेश गोयल और राहुल डोवटीवाल को शामिल किया गया है। समिति वाहन की देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी।
कार्यकारी अध्यक्ष संदीप भूतिया ने बताया- यह गाड़ी केवल अग्र समाज के लिए नहीं बल्कि पूरे जयपुर शहर के सभी समाजों के लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके संचालन के लिए अलग बैंक खाता खोला गया है। साथ ही हर महीने आय-व्यय का अलग से हिसाब रखा जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। महामंत्री किशन अग्रवाल ने इस सेवा के लिए समाजबंधुओं और सहयोगियों का धन्यवाद जताया।
इसके संचालन की जिम्मेदारी श्री अग्रवाल शिक्षा समिति और अग्रयुवा शक्ति ने ली है। कार्यक्रम में राजस्थान अस्पताल के निदेशक डॉक्टर एस. एस. अग्रवाल, जयपुर जिला भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल, श्री अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष ओपी अग्रवाल और महासचिव नरेश सिंघल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments