☜ Click Here to Star Rating



अपहरण, हथियार सप्लाई और अवैध कब्जों के मामलों में फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। असलम शाह नामक युवक के खिलाफ कई मामले दर्ज होने के बाद से वो अलग-अलग राज्यों में फरारी काट रहा था लेकिन छत्तरगढ़ पुलिस ने उसे हिसार से दबोच ही लिया। अब उसस

.

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के अनुसार आरोपी असलम शाह निवासी लालसर, थाना जामसर को गिरफ्तार किया गया है। वो चार महीने से फरार चल रहा था। एक मामले में अवैध हथियार की सप्लाई करने के मामले में उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन वो फरार हो गया। पिछले चार महीने से पुलिस उसका पीछा कर रही है। फरारी के दौरान वो छत्तरगढ़ से हनुमानगढ़, हिसार, नई दिल्ली और जयपुर जैसे शहरों में घूमता रहा। पुलिस इस दौरान उसका पीछा कर रही थी। उसके संपर्क वाले सभी लोगों पर पुलिस की कड़ी निगरानी थी। उसने घटना के बाद हनुमानगढ़, हिसार, दिल्ली और जयपुर जैसे जिलों में इस लिए शरण ली थी, ताकि गिरफ्तारी से बच सके। छत्तरगढ़ पुलिस ने हर तरीके से असलम का पीछा किया और आखिरकार उसे हिसार से दबोच लिया। अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि हथियार सप्लाई का उसका काम कितना फैला हुआ है और किन-किन लोगों को हथियार दिया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading