![]()
इसी बाइक पर सवार होकर गोपी जा रहा था।
बीकानेर के नापासर क्षेत्र में एक बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये युवक अपनी बाइक पर जा रहा था कि रास्ते में एक पशु से टकरा गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था।
नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने बताया कि घटना रविवार रात करीब दस बजे की है। जब नापासर–गुसाईसर सड़क पर ये दर्दनाक हादसा हो गया। सिंथल निवासी गोपी नायक उम्र 22 साल अपनी मोटरसाइकिल से नापासर से गुसाईसर की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक सड़क पर आए एक पशु से टकरा गया और गंभीर रूप से गिर पड़ा। गिरते ही युवक अचेत हो गया। राहगीरों ने उसे संभाला लेकिन होश नहीं आया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही नापासर थाने के एएसआई कविंद्र कुमार पुलिस जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे और घायल युवक को नापासर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को नापासर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
आवारा पशु बनते हैं मौत का कारण
बीकानेर के कई मार्गों पर रात के समय आवारा पशुओं को सड़क पर छोड़ दिया जाता है। ये आवारा पशु सड़क के बीच बैठते हैं जो अंधेरे में दिखाई नहीं देते। कई बार कार भी इन पशुओं से टकराने के कारण पलट जाती है। जयपुर रोड पर भी ऐसे हादसे होते रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments