☜ Click Here to Star Rating


अनूपगढ़ के गांव 70 जीबी में घग्घर नदी को पार करते समय 25 वर्षीय निक्कू सिंह दलदल में फंस गए। मौजगढ़ 2 पीजीएम (ए) निवासी निक्कू अपने दो दोस्तों के साथ गांव 72 जीबी जा रहे थे। नदी पार करते वक्त दोनों दोस्त एक-दूसरे का हाथ पकड़कर निकल गए, लेकिन निक्कू द

.

गश्त कर रहे गिरदावर रामकुमार लदोईया और पटवारी पुखराज ने युवक को नदी के बीच खड़े देखा। युवक ने उन्हें दलदल में फंसे होने की जानकारी दी। गिरदावर ने तुरंत तहसीलदार दिव्या चावला और एसडीआरएफ टीम को सूचित किया।

सूचना मिलने के 10 मिनट बाद तहसीलदार, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने रबर ट्यूब की मदद से निक्कू को सुरक्षित बाहर निकाला। तहसीलदार दिव्या सोनी ने बताया कि युवक के स्वास्थ्य की जांच भी करवाई गई है।

इस घटना के बाद एसडीएम सुरेश राव ने ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी घग्घर नदी को जोखिम लेकर पार न करे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading