नीमराना औद्योगिक क्षेत्र की सेंट्रल हाउसिंग सोसाइटी में शनिवार रात एक कंपनी कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। एएमडी कंपनी में कार्यरत हंसराज मीणा ने पीजी फ्लैट की आठवीं मंजिल की बालकनी से कूद गया।
हंसराज मीणा 30 वर्ष का था। वो बारां जिले के अटरु के महेशपुरा का रहने वाला था। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हंसराज शराब के नशे में था।

इस बिल्डिंग की छत से कूद कर हंसराज मीणा ने आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद हंसराज को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मृतक के साथियों से पूछताछ की जा रही है।

बारां के अटरू निवासी हंसराज मीणा एएमडी कंपनी में काम करता था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments