![]()
चोरी की बाइक से अस्पताल आया एक युवक अपनी बाइक वहीं खड़ी कर दूसरी बाइक चोरी कर ले गया।
चोरी की बाइक से अस्पताल आया एक युवक अपनी बाइक वहीं खड़ी कर दूसरी बाइक चोरी कर ले गया। इसके बाद वहां पहले खड़ी की गई बाइक लेने दोबारा आया तो अस्पताल कर्मचारियों व अन्य ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोर को पहचान लिया। इसका पता चलते ही वह चोर वहां
पुलिस के अनुसार जगदीप सिंह (32) पुत्र गोविन्द सिंह रामगढ़िया निवासी चक तीन एनडब्ल्यूएन ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उसने 17 अगस्त की रात को अपनी बाइक टाउन में जंक्शन रोड स्थित सोनी हॉस्पिटल के बाहर खड़ी की थी। जब वह रात को वापस हॉस्पिटल से घर जाने के लिए बाइक लेने आया तो वहां बाइक नहीं मिली। इधर-उधर तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली।
इस पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो तो पता चला कि रात करीब 8.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। जब आसपास व हॉस्पिटल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया तो पता चला कि अज्ञात चोर एक अन्य बाइक पर आया था। वह बाइक हॉस्पिटल के नजदीक खड़ी कर उसकी बाइक चोरी कर ले गया।
इसके बाद यह चोर पूर्व में छोड़ी गई बाइक ले जाने के लिए फिर वहां आया, लेकिन तब तक बाइक चोरी होने का पता चलने पर गार्ड व अन्य ने उसे देख लिया। उसका पीछा किया तो चोर वहां से भाग गया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि चोर जो बाइक वहां छोड़कर गया था वह भी कलालों के मोहल्ले से चोरी की गई थी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान हैड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार के सुपुर्द किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments