अजमेर जिले के किशनगढ़ में पितांबर की गाल सिलोरा में परिचितों के साथ घूमने गया एक युवक गाल में बने बांध में डूब गया। युवक के डूबने के बाद साथ आए परिचित घबरा गए। युवक के डूबने की सूचना के बाद सिलोरा व आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना मिल

एनडीआरएफ-सिविल डिफेंस टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यू कर पानी में डूबे युवक को बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार मगरा निवासी अरुण (19) पुत्र रामरतन रेगर किशनगढ़ में एक हैंडीक्राफ्ट की दुकान पर काम करता है। हैंडीक्राफ्ट का मालिक व उसका परिवार पितांबर की गाल में गुरुवार शाम का घूमने आए थे। उनके साथ अरुण भी चला आया।
पितांबर की गाल पहुंचने पर अरुण ने नहाने की इच्छा जताते हुए बांध में डुबकी लगा दी। लेकिन डुबकी लगाने के बाद वह बाहर नहीं निकल पाया। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद जब अरुण बाहर नहीं आया तो उसके साथ मौजूद लोग घबरा गए और उन्हें चिल्लाते हुए आवाज लगना शुरू कर दी। फिर किशनगढ़ पुलिस को सूचना दी गई।
थोड़ी देर में युवक के डूबने की सूचना आसपास क्षेत्र में फैल गई। अंधेरा होने के चलते एनडीआरएफ-सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। उसके बाद टीम ने डूबे हुए युवक को बाहर निकाला। करीब आधे घंटे की मशक्त के बाद एनडीआरएफ के जवानों ने पानी में डूबे हुए को बाहर निकाला।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments