☜ Click Here to Star Rating



एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम युवक की तलाश में जुटी हैं।

करौली के मामचारी बांध में शुक्रवार को एक युवक गहरे पानी में डूब गया। वह तीन दोस्तों के साथ बांध में नहाने आया था। सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है।

.

जानकारी के अनुसार पिंटू कश्यप (22) अपने तीन दोस्तों के साथ बांध पर नहाने आया था। इस वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही मामचारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ को सूचित किया। कैला देवी डीएसपी मीना मीणा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

मामचारी थानाधिकारी घटना के समय बांध के पास गश्त कर रहे थे। खबर मिलते ही स्वयं बांध में कूद गए। प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सिविल डिफेंस की टीम और सियाराम हेड कॉन्स्टेबल के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम स्थानीय ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार छुट्टी का दिन होने के कारण बांध पर विशेष गश्त की जा रही थी। लोगों को नहाने से मना किया गया था। फिर भी कुछ युवकों की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading