नदी में युवक की तलाश करती रेस्क्यू टीम। गुरुवार सुबह दोबारा युवक को ढूंढा जा रहा है।
जालोर में देर शाम घर जा रहे एक युवक का पैर जवाई नदी की रपट पर फिसल गया। हादसे में युवक जवाई नदी में बह गया।
हादसा बुधवार शाम को जिले के बागाेड़ा थाना क्षेत्र के धुंबडिया से लाखनी जााने वाले मार्ग पर हुआ। विक्रम नाम के युवक के नदी में बहने की सूचना पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गुरुवार सुबह दोबारा रेस्क्यू शुरू किया।

नदी में युवक की तलाश करते हुए ग्रामीण।
नदी के तेज बहाव में बह गया
बागोड़ा थानाधिकारी ने बताया कि जवाई नदी का पानी धुम्बडिया गांव के बांडी नदी पहुंचने के बाद धुम्बडिया गांव निवासी विक्रम (40) वीरमाराम वाल्मिकी बुधवार की देर शाम करीब 6 बजे काम से लौट कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हुआ।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तैराक बाबूलाल माली, लाइनमैन राहुल मीणा, पशुधन सहायक प्रकाश, सुग्रीव विश्नोई भालनी एवं नरसीराम बाली ने करीब दो घंटे तक नदी में तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
रात में अंधेरा होने से रेस्क्यू को रोक दिया गया था। गुरुवार की सुबह एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोबारा रेस्क्यू शुरू किया।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ शामिल हो गई।
सूचना पर बागोड़ा तहसीलदार बाबूलाल, थानाधिकारी हुकमाराम,धुंबरिया के आरआई गोपाल बिश्नोई, पटवारी रामजीवन बिश्नोई, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार, सरपंच हिम्मताराम चौधरी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ईश्वर दवे, किसान नेता गणेशाराम, भाजपा युवा नेता हिम सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments