☜ Click Here to Star Rating


युवक के करंट लगने का लाइव वीडियो सामने आया है।

बागोड़ा थाना क्षेत्र के मोरसीम गांव में 11 केवी लाईन की सपेट में आने से मोरसीम निवासी मुस्ताक खान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने तारों को हटाकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने डिस्कॉम कार्मिकों की लापरव

.

मूर्तक के चचेरे भाई हबीब खान ने बताया कि बागोड़ा के मारसीम गांव में पिछले करीब 10 दिनों से 11 केवी की नई लाइन खिचने का काम चल रहा था। लेकिन करीब 5 दिन पहले एक प्लाट के आगे ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद से असमंझ की स्थिति में लाइनों का काम बंद था। लेकिन तारों में करंट नहीं होने से डिस्कॉम के कार्मिकों ने तार को सिमट कर वही मुतक के घर के पास एक खम्भे के पास रखा हुआ था। बुधवार की शाम करीब 6.52 मिनट पर मोरसीम निवासी मुस्ताक(33) पुत्र वलीखान मोहला मुस्लमान सब्जी लेने के लिए बाजार के लिए जा रहा था। इसी दौरान सीढ़ियों के पास रखे बिजली के तार की सपेट में आ गया और उसके शरीर में करंट दौड़ गया। जिसमें उसकी मौत हो गई।

करंट की घटना के लकड़ी से तारों को हटाने अन्य लोग व परिजन

करंट की घटना के लकड़ी से तारों को हटाने अन्य लोग व परिजन

करंट शरीर के कई अंगों से फूट कर आरपास बाहर निकला गया। जिससे शरीर के कई अंगों से उसका खून निकलना शुरू हुआ। परिजनों व अन्य लोगों ने लकड़ी से तारों को हटा कर बागोड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को बागोड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया हैं। परिजनों की सहमति के बाद पोस्टमार्टम किया जायेगा।

परिजनों का आरोप तारों में करंट होने के बाद भी तारों को खुला छोड़ा गया। जिससे यह डिस्कॉम कार्मिकों की बड़ी लापरवाही हैं। जिससे दोषी व जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की हैं।

मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे परिजन व मुस्लिम समाज के लोग

मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे परिजन व मुस्लिम समाज के लोग

मृतक मुस्ताक के पिता किसान हैं। वह खुद मजदूरी का कार्य करता था। उसके एक दो साल की बेटी हैं। मोरसीम गांव में रहता था। बाजार जाते वक्त यह हादसा हो गया। परिजनों की मांग पर पुलिस व डिस्कॉम के अधिकारी समझाईश कर रहे हैं।

इनका कहना

मोरसीम में बार-बार वोल्टेज की समस्या के नया टास्फार्मर लगाने के साथ 11 केवी की नई लाइन खिची जा रही थी। लेकिन ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर किसी विवाद के कारण 4-5 दिन से काम बंद पड़ा था। हालांकि लाइन कई जुड़ी हुई नहीं होने से तारों करंट भी नहीं था। लेकिन अन्य एक जगह घर की सर्विस लाईन के छूने से इसमें करंट दौड़ गया था। जिससे यह हादसा हुआ हैं। जिसकी जांच की जा रही इसमें दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

बागोड़ा डिस्कॉम एईएन गीगाराम

मृतक मुस्ताक खान

मृतक मुस्ताक खान

इन तारों की सपेट में आने से हुआ हादसा

इन तारों की सपेट में आने से हुआ हादसा



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading