![]()
पाली जिले के सांडेराव के निकट हाइवे पर हादसे के बाद मौके पर पहुंचे टोलकर्मी।
पाली में तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार हवा में कई फीट उछलकर नीचे गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के चांचोडी गांव निवासी 45 साल का गिरधारीलाल पुत्र मोडाराम मीणा शुक्रवार को किसी काम से सुमेरपुर गए थे। शाम करीब सात बजे वापस चांचोडी आ रहे थे। इस दौरान दुजाना पूल के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गिरधारी लाल हवा में कई फीट उछलकर नीचे गिर गया। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की बॉडी सांडेराव हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई। पुलिस ने मृतक के भाई नरेश कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments