अजमेर के सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद आरपीएफ मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्ती के प्र
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास सुबह करीब आठ बजे एक युवक पटरी पार करते हुए मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद आरपीएफ की टीम भी पहुंची और मृतक की शिनाख्ती के लिए उसके कपड़ों की तलाशी ली लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में एम्बूलेंस को मौके पर बुलाया और बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्च्यूरी में भिजवा दिया। पुलिस आस पास में मृतक की शिनाख्ती के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही यह सुसाइड है या हादसा, इसे लेकर जांच में जुटी है।
………….
पढें ये खबर भी….
सेंट्रल जेल का बंदी गिरफ्तार, चाकू बरामद:दो पत्थरों के बीच छिपाया था धारदार हथियार, जेल प्रशासन ने दर्ज कराई थी एफआईआर

अजमेर की सेन्ट्रल जेल में बरामद किए गए चाकू के मामले में एक बंदी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बंदी से हथियार रखने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पूरी खबर पढें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments