![]()
बीकानेर के आंबेडकर चौराहे पर बीती रात एक बस ने राहगीर युवक को कुचल दिया, उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर रुकने के बजाय चालक बस को पीबीएम अस्पताल की ओर भगा ले गया। पुलिस अब तक बस की पहचान नहीं कर पाई है। मृतक का शव पीबीएम अस्पता
गुरुवार की रात एक बस चालक ने लापरवाही दिखाते हुए युवक को कुचल दिया। युवक उसकी बस के पीछे वाले पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर रुकने के बजाय बस चालक पीबीएम अस्पताल की ओर तेजी से निकल गया। गनीमत रही कि इसके बाद कोई बस की चपेट में नहीं आया। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बस का पता लगा रही है कि ये कौन सी बस थी और कौन चला रहा था।
घटना के बाद आंबेडकर सर्किल पर जाम लग गया। बड़ी संख्या में वाहनों के एक जगह खड़े होने से करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगा। जानकारी मिलते ही सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह और कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत सिंह मौके पर पर पहुंचे। ट्रेफिक पुलिस भी मौके पर आई, जिसके बाद रास्ता फिर से खुलवाया गया। आज मृतक की पहचान होने पर उसका पोस्टमार्टम पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments