☜ Click Here to Star Rating


जयपुर में मजदूरी करने गए अलवर जिले के एक युवक से की गई मारपीट के करीब 1 महीने बाद उसकी मौत हो गई। जो करीब एक महीने तक जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती रहा। लेकिन युवक एक महीने बाद जब घर लौटा तो अचानक तबीयत बिगड़ गई तो परिजनों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल

.

हरमाड़ा में साथ काम करने वालों ने की थी मजदूर की पिटाई

दरअसल, अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के सिरावास गांव निवासी मृतक भीम उर्फ भीमा (30) पुत्र पप्पी राम 23 अगस्त को मजदूरी करने जयपुर गया था। वहां हरमाड़ा थाना क्षेत्र में उसके साथ काम करने वालों ने ही मारपीट कर दी। जिससे भीम के सिर में गंभीर चोटें आई थी। करीब एक महीने तक जयपुर एसएमएस अस्पताल में इलाज चलने के बाद शनिवार को डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी थी।

करीब एक महीने तक जयपुर एसएमएस अस्पताल में इलाज चलने के बाद शनिवार को डॉक्टरों ने भीम उर्फ भीमा को छुट्टी दे दी थी।

करीब एक महीने तक जयपुर एसएमएस अस्पताल में इलाज चलने के बाद शनिवार को डॉक्टरों ने भीम उर्फ भीमा को छुट्टी दे दी थी।

रविवार शाम सिर में तेज दर्द और झनझनाहट होने पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मृतक के चाचा मालीराम ने बताया कि मृतक का एक भाई गूंगा-बहरा है, पिता विकलांग हैं और मां बुजुर्ग हैं। भीम की अभी शादी भी नहीं हुई थी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading