![]()
चौथ का बरवाड़ा सीएचसी में जांच के दौरान युवती।
चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र की डिडायच पंचायत के धोली गांव के पास नदी में नहाने गई किशोरी पानी के तेज बहाव में बह गई। करीब एक घंटे बाद उसको बाहर निकाला जा सका। इसके बाद उसे चौथ का बरवाड़ा CHC में लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नहाते समय पैर फिसलने से हादसा ग्रामीणों के अनुसार- खुशबू मीणा (18) पुत्री शिवराज मीणा निवासी सवाई सागर बनास नदी में नहाने गई थी। रेलवे पुलिया के पास स्थित चट्टानों पर जब वह नहा रही थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी की तेज धार में बहने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन पानी का वेग ज्यादा होने और वह दिखाई नहीं दी, ऐसे में समय पर उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।
एक घंटे बाद निकाला जा सका शव करीब एक घंटे बाद एक बड़ी चट्टान के पास वह दिखाई दी। उसको अन्य लोगों की सहायता से किनारे पर लाया गया, जहां से उसे चौथ का बरवाड़ा CHC लाया गया। यहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मौके पर तहसीलदार भगवती लाल जैन पहुंचे और पुलिस कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments