![]()
भट्टाबस्ती इलाके में जॉब के बहाने बुलाकर युवती से रेप का मामला सामने आया है।
जयपुर में धोखा देकर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। जॉब दिलाने के बहाने आरोपी ने युवती को मिलने बुलाया था। धोखे से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप किया। भट्टाबस्ती थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की ज
पुलिस ने बताया- नाहरगढ़ इलाके की रहने वाली 27 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी जान-पहचान आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने जॉब लगाने का झांसा दिया। जॉब दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने उसे मिलने कांवटिया हॉस्पिटल के पास बुलाया। मिलने पहुंचने पर आरोपी ने धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। होश आने पर विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया। गाली-गलौज कर किसी को बताने पर अंजाम गलत होने की धमकी दी। भट्टाबस्ती थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और एससी/एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments