केलों से भरा ट्रक पलटने के बाद लोग केले लेने के लिए टूट से पड़े।
टोंक से गुजर रहे नेशनल हाईवे 148 डी पर शनिवार की सुबह केलों से भरा ट्रक पलट गया। सड़क पर केले बिखर गए, जिन्हें लेने के लिए भीड़ टूट पड़ी।
जमीन पर बिखरे केलों को लेने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। कोई बाइक पर तो कोई टेंपो में भरकर केलों को ले गया। ट्रक ड्राइवर ने लोगों का विरोध नहीं किया गया और साइड में बैठकर लोगों को केले ले जाने दिए।
ट्रक ड्राइवर समीर ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से ट्रक में केले भरकर जयपुर जा रहा था। गाड़ी चलाते समय सुबह करीब 4 बजे नगरफोर्ट थाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाईवे 148 डी उसे पेट में गैस की समस्या हुई। इससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। समरावता गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर नैनवां की ओर पलट गया।

बाइक पर रखकर केले ले जाते लोग।
लोगों ने ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला वहां से गुजर रहे लोगों ने ट्रक ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला और साइड में किया। लेकिन ट्रक में भरे केले के झुंड सड़क पर बिखर गए। जैसे- जैसे दिन होने लगा, केले लेने वाले लोगों की संख्या बढ़ती गई। केलों को लेने के लिए लोग बड़ी संख्या में टूट पड़े। बाइक पर तो कोई टेंपो से केलों को भरकर ले गया। उनियारा तक के लोग बाइक और टेंपो में भरकर ले गए। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को देखकर ड्राइवर ने भी विरोध नहीं किया। देखते ही देखते तीन चार घंटों में ही मौके से केले गायब हो गए।
उधर, मामले में नगरफोर्ट के थाना प्रभारी मिठू लाल ने बताया- फिलहाल किसी ने मामले की सूचना नहीं दी है। रिपोर्ट आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments