☜ Click Here to Star Rating



धरियावद क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध रूप से खैर की गीली लकड़ी का परिवहन करते हुए एक ट्रक जब्त किया है। इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

.

उप वन संरक्षक हरि किशन सारस्वत और सहायक वन संरक्षक दिलीप सिंह भेड़ के निर्देशन में वन अपराध और लकड़ी तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्षेत्रीय वन अधिकारी रामलाल भील के नेतृत्व में रेंज स्तर पर विशेष दल का गठन किया गया था।

वन विभाग की टीम को गुरुवार सवेरे प्रतापगढ़ रोड पर नागलिया मोड़ से एक ट्रक निकलता दिखाई दिया। संदेह होने पर टीम ने ट्रक को रोका और जांच की। ट्रक का पाल हटाकर देखने पर उसमें गीली खैर की लकड़ी भरी हुई मिली। लकड़ी के बारे में पूछने पर ट्रक चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

इस पर राजस्थान वन अधिनियम 1953 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। ट्रक को जब्त कर रेंज परिसर में लाया गया। ड्राइवर रेहमान खान पुत्र रुस्तम खान और उसके साथी सलमान खान पुत्र मल्लूखान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के धुश्चड़का के रहने वाले हैं।

इस कार्रवाई में प्रमोद तेली वनपाल, महेंद्र सिंह चौहान वनपाल, प्रभुदयाल भील वनपाल, मेहंदाल गायरी वनरक्षक, मोड सिंह वनरक्षक, विजय सिंह, रूपलाल मीणा वनरक्षक, राजेंद्र और गौतम वनामक उपस्थित रहे। प्रकरण में जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading