श्रीगंगानगर| जैन सभा की ओर से बीरबल चौक के नजदीक स्थित जैन भवन में सोमवार रात को भजन संध्या में भजनों की सरिता प्रवाहित की गईं। मुख्य भजन गायिका अस्मिता जैन ने मैं तो तेरे गुण गाउं महावीर प्रभु .., ऐसा दो वरदान कि बाबा फिर ना जन्म दुबारा हो, महावीर स
इस कड़ी में अमरचंद बोरड़, कमलकांत कोचर, चांदरतन गहलोत, लक्ष्मीपत कोटेचा, पुखराज शर्मा, ज्योतिवर्धन सुराणा आदि ने भी प्रस्तुति दी। इस दौरान मंच पर जैन सभा के अध्यक्ष नरेश बांठिया, पूर्व अध्यक्ष सीताराम जैन, नरेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र डागा, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष देव सुराणा, एसएस जैन सभा के अध्यक्ष नरेश जैन भोला, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष राजकुमार जैन, पवन जैन मौजूद रहे। संयोजन सभा के मंत्री विमल कोटेचा ने किया। भजन संध्या के बीच प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments