☜ Click Here to Star Rating


बस पलटने के बाद मौके पर मची अफरा तफरी।

ब्यावर-जोधपुर हाइवे पर गोल चौराहे के पास तेज गति से मोड़ते समय प्राइवेट बस पलट गई। इस दौरान बस का टायर भी फट गया। इसमें सवार करीब तीस से ज्यादा सवारियां घायल हो गई।

.

हादसे के बाद मौके पर हाहाकार मच गया। गुजर रहे वाहन चालकों ने मदद की। सवारियों को बस से बाहर निकाला। घायलों में बच्चे व महिलाएं शामिल है। हादसे के बाद चालक-परिचालक मौके पर से फरार हो गए।

कईयों को वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। बाद में एम्बूलेंस भी पहुंच गई। घायलों को एम्बूलेंस से ब्यावर अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शी शुभम जोशी ने बताया-वे अहमदाबाद जा रहे थे। हाइवे पर मोड़ते समय बस की स्पीड तेज थी और अचानक पलट गई। इस दौरान टायर भी फट गया। यात्रियों से बात की तो बताया कि बस चालक तेज गति से चला रहा था और उसे टोका भी लेकिन नहीं माना। हादसे के बाद मौके से फरार हो गए।

खबर अपडेट की जा रही है।

घायलों को बड़ी मुश्किल से लोगों ने बाहर निकाला।

घायलों को बड़ी मुश्किल से लोगों ने बाहर निकाला।

हादसे के बाद लोग डरे सहमे से है। घायलों में बच्चे व महिलाएं भी शामिल है।

हादसे के बाद लोग डरे सहमे से है। घायलों में बच्चे व महिलाएं भी शामिल है।

घायलों को एम्बूलेंस से अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया गया।

घायलों को एम्बूलेंस से अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading