![]()
झालावाड़ में रायपुर थाना पुलिस ने चाकूबाजी की घटना के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जाहिद खान ने 3 अक्टूबर को बस स्टैंड रायपुर पर एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया था।
SP अमित कुमार ने बताया- 3 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे बस स्टैंड रायपुर पर चाकूबाजी की घटना हुई थी। हैदर अली पुत्र अब्दुल सत्तार मेवाती निवासी नंदपुरा पर आरोपी जाहिद पुत्र बाबू खां मेवाती निवासी दिलावरा ने जानलेवा हमला कर चाकू से घायल कर दिया था। फिलहाल घायल हैदर अली झालावाड़ जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई। हैदर अली ने आरोपी जाहिद को नौकरी पर रखने मना किया था।
पुलिस ने बताया-पुलिस ने आरोपी जाहिद खान (20) को रायपुर इलाके से पकड़ा था। रायपुर थाने ले जाते समय पुलिस जीप से कूद कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया था। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद दोबारा पकड़ा गया है। जीप से कूदने के कारण आरोपी जाहिद के दाहिने पैर में चोट लग गई और फ्रैक्चर हो गया। उसे इलाज के लिए रायपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments