नगर परिषद की तरफ से जिला मुख्यालय पर 49.98 लाख की लागत से वेस्ट टू वेल्थ पार्क विकसित किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 27.87 लाख रुपए की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। नगर परिषद ने पार्क के लिए शांतिनगर में जगह चिह्नित की है। यहां पर
शांतिनगर में वेस्ट टू वैल्थ पार्क को लेकर बनाए गए एस्टीमेट के आधार पर अनुमानित लागत 49.98 लाख रुपए है। सरकार ने 27.87 लाख की स्वीकृति जारी कर दी है। पार्क को लेकर डिजायन आदि का काम पूरा हो चुका है। पार्क में बच्चों से लेकर सभी वर्ग के लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। इसकी थीम ट्रिपल आर रिड्यूज, रीयूज व रिसाइकल के रूप में रखी गई है। ये पार्क लोगों को अनुपयोगी सामग्री के सदुपयोग को लेकर प्रेरित करेगा। -अभिलाषा सिंह, आयुक्त, नगर परिषद, चूरू शांतिनगर में बनाए जाने वाले वेस्ट टू वैल्थ पार्क को लेकर नगर परिषद प्रशासन की तरफ से 30 सितंबर से पहले निविदा आमंत्रित की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके बाद 15 नवंबर तक फर्म का चयन और कार्य आदेश जारी किया जाएगा। 15 दिसंबर तक इसका काम शुरू होगा। 30 अप्रैल, 2026 तक इसका काम पूरा हो जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments