एफबीएस जयपुर ने टाउनसेंड, मोती डूंगरी में ‘हैपेनिंग फ्यूजन फेस्टिव सिंजारा-तीज पार्टी’ का आयोजन किया।
पारंपरिक तीज पर्व को नए फ्यूजन रंगों में ढालते हुए एफबीएस जयपुर (FBS Jaipur) ने टाउनसेंड, मोती डूंगरी में ‘हैपेनिंग फ्यूजन फेस्टिव सिंजारा-तीज पार्टी’ का आयोजन किया। इस खास आयोजन में शहर की अग्रणी महिला उद्यमियों ने नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक धरोहर
एफबीएस की फाउंडर मेघा गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं को एक साथ जोड़ने, उनके व्यवसायिक नेटवर्क को बढ़ाने और परंपरा से जुड़ाव बनाए रखने का एक सशक्त प्रयास रहा।

मेघा गुप्ता बी ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं को एक साथ जोड़ने, उनके व्यवसायिक नेटवर्क को बढ़ाने और परंपरा से जुड़ाव बनाए रखने का एक सशक्त प्रयास रहा।
कोर टीम सदस्य रश्मि कोटवाला और प्राची खंडेलवाल ने बताया कि इस सिंजारा पार्टी का उद्देश्य महिलाओं को अपने ब्रांड और उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे से सीखने का मंच देना था। फ्यूजन लहरिया परिधानों में सजी महिलाओं ने लोकगीतों पर थिरकते हुए तीज की खुशियां साझा कीं।

फ्यूजन लहरिया परिधानों में सजी महिलाओं ने लोकगीतों पर थिरकते हुए तीज की खुशियां साझा कीं।
फेस्टिव कॉर्नर बना आकर्षण का केंद्र वैशाली मोदी, मुनमुन पोद्दार और वर्षा राय सिंघानी के नेतृत्व में फेस्टिव कॉर्नर सजाया गया, जिसमें नए ट्रेंड्स वाले गिफ्टिंग आइटम्स, कपड़े, राखियाँ, बैग्स, बेडशीट्स सहित कई ब्रांड्स के नए प्रोडक्ट्स की शानदार प्रदर्शनी देखने को मिली।
गरिमा मित्तल के जस्ट यू सैलून द्वारा मेहंदी और नेल आर्ट, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कशिश मूलराजानी की ओर से हैक मेकअप सेशन और न्यूट्रिशनिस्ट कीर्ति जैन की ओर से फेस्टिव डिटॉक्स डाइट प्लान्स की जानकारी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।

वैशाली मोदी, मुनमुन पोद्दार और वर्षा राय सिंघानी के नेतृत्व में फेस्टिव कॉर्नर सजाया गया।
रचनात्मकता और सांस्कृतिक रंगों से सजी शाम डिवाइन आइज इवेंट्स की प्रीति गोयल ने सावन का खूबसूरत झूला सजाया, वहीं प्ले पॉज पार्टी की ऋद्धि-महक ने सिंजारा स्पेशल कस्टमाइज्ड गॉगल्स तैयार कर सभी को चौंका दिया। द वेडिंग ट्रायो डांस कंपनी ने तीज स्पेशल डांस अलॉन्ग के जरिए पूरे आयोजन में मस्ती का रंग भर दिया।

द वेडिंग ट्रायो डांस कंपनी ने तीज स्पेशल डांस अलॉन्ग के जरिए पूरे आयोजन में मस्ती का रंग भर दिया।
सिमरन सराफ और अनिशा अग्रवाल ने सभी गेस्ट्स को परंपरागत लहरिया गिफ्ट्स भेंट किए, जबकि मार्क्सपेरिया की प्रतिष्ठा पाबूवाल ने डिजिटल गिफ्ट के रूप में सभी गेस्ट्स के लिए फेस्टिव रील्स तैयार कीं। सभी ने एक सुर में कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविभोर करने का सशक्त जरिया हैं। लहरिया थीम में सजी ये शाम परंपरा और आधुनिकता के संगम के रूप में सभी के लिए यादगार बन गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments