☜ Click Here to Star Rating


सरकारी अस्पताल में बुजुर्ग महिला के गले में पहनी सोने की चेन (कंठी) तोड़कर भागने वाला रेलवे कर्मचारी निकला। पुलिस ने CCTV के आधार पर 3 घंटे में उसे उसके रेलवे क्वाटर से पकड़ लिया। आरोपी ने नशे की लत को पूरा करने के लिए इस चेन को तोड़कर उसका कुछ हिस्सा ब

.

आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। ऐसे में, इसकी लत पूरा करने के लिए उसने अस्पताल में इस घटना को अंजाम दिया।

मामला बाड़मेर के सरकारी अस्पताल का सुबह 8:30 बजे का है। पुलिस ने सुबह 11:30 बजे ही आरोपी को डिटेन कर लिया था। इसके बाद पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया।

बाड़मेर एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया- पुलिस ने सरकारी अस्पताल से सोने की चेन लूट के मामले में पुष्पेंद्र कुमार निवासी उचावडा काश्मीर को गिरफ्तार कर लिया है।

पति एडमिट थे, घर जाने के लिए निकली थी

एसपी ने बताया कि रिपोर्ट लेखराज निवासी वन विभाग रोड (बाड़मेर) ने दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि उसके पिता की तबीयत ख़राब होने पर उन्हें जिला अस्पताल के कॉटेज में भर्ती करवाया था। पिताजी के पास मैं और मेरी माता रुखमो देवी (62) थे। माताजी शनिवार को सुबह करीब 9 बजे हॉस्पिटल से घर जाने के लिए रवाना हुई। हॉस्पिटल की पुरानी बिल्डिंग की गैलेरी में से जा रही थी। इतने में पीछे नकाबपोश एक बदमाश आया। गले में पहनी सोने की कंठी को छीनकर ले गया।

महिला के विरोध करने पर गले मे चोट लगी।

महिला के विरोध करने पर गले मे चोट लगी।

डेढ़ लाख की थी कंठी

रिपोर्ट में बताया कि मां रुखमो देवी चिल्लाई और उसे पीछा कर पकड़ने का प्रयास भी किया था। लेकिन, हॉस्पिटल में आसपास कोई न होने के कारण वह आसानी से भाग निकला। पीड़िता बुजुर्ग महिला रूखमादेवी ने बताया- पीछे से आकर सीधा कंठी में हाथ डाला, मैंने विरोध किया इससे गले में चोट भी लगी है। सोने की कंठी करीब डेढ़ तोले की थी। जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है।

रेलवे में हेल्पर निकला कंठी लुटेरा

एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस की टीमें बनाई गई। CCTV के आधार पर आरोपी के फरार होने के रास्ते चिह्नित किए गए। इसके बाद उसे रेलवे कॉलोनी स्थित उसके क्वाटर से पकड़ा।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि पुष्पेंद्र रेलवे में हेल्पर के पद पर काम करता है। वह नशे का आदी है। पिछले कुछ दिनों से वह काम पर भी नहीं जा रहा था।

सोना गिरवी रख स्मैक खरीदी

आज सुबह बुजुर्ग महिला के गले से कंठी तोड़ने के बाद वह अपने एक साथी के पास गया। जहां से उसके एक साथी ने उसे कंठी में से कुछ सोना निकाल कर बैंक में गिरवी रखवा कर लोन दिलवाया। इसके करीब 19 हजार रुपए उसे मिले। इसके बाद रेलवे कर्मचारी पुष्पेंद्र ने चुतर सिंह नाम के आदमी से स्मैक खरीदी। पुष्पेंद्र की ही निशानदेही पर चुतर सिंह को भी 3.69 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading