पाली जिले के सारण गांव में पिकअप की टक्कर लाइट का पोल गिरने से 30 वर्षीय महिला करंट की चपेट में आ गई। जिसकी मौत हो गई।
पाली में तेज रफ्तार पिकअप ने एक लाइट के पोल को टक्कर मार दी। हादसे में दो खंभे नीचे गिर गए। करंट की चपेट में आने से सब्जी का ठेला लगाने वाली 30 साल की महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर डिस्कॉम में लाइट सप्लाई बंद की और मौके पर अधिकारी पहुं

पाली जिले के सारण गांव में पिकअप की टक्कर से गिरा लाइट का पोल।
घटना गुरुवार दोपहर को पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के सारण गांव में हुई। तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने सड़क किनारे खड़े लाइट के पोल को टक्कर मार दी। सारण सरपंच गजेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि हादसे में दो पोल नीचे गिरे और एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया। उनमें करंट प्रवाहित हो रहा था। ऐसे में निकट ही सब्जी का ठेला लगाने वाली सारण निवासी 30 वर्षीय पुष्पा पत्नी भोपाल नाथ करंट की चपेट में आ गई। जिसे हॉस्पिटल ले गए। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर डिस्कॉम ने लाइट बंद करवाई। मौके पर AEN संजय पंवार, JEN महेन्द्र गुर्जर पहुंचे। घटना को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments