☜ Click Here to Star Rating


जयपुर में लगातार हो रही बारिश के बाद आमिर स्थित सागर झील से विशालकाय मगरमच्छ बाहर निकाल आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। स्थानीय निवासियों ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ का रेस्क्य

.

आबादी क्षेत्र में पहुंचे मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आबादी क्षेत्र में पहुंचे मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दरअसल, आमेर के सागर रोड नोल्या कुंड के पास सोमवार रात राहगीरों को सड़क किनारे मगरमच्छ दिखाई दिया। जो कुछ ही देर में आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। जहां मगरमच्छ को देख स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल फैल गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम को मगरमच्छ के पहुंचने की जानकारी दी। लेकिन तब तक मगरमच्छ झाड़ियों में छिप गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने अलसुबह मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में छोड़ा।

प्रत्यक्षदर्शी राजेश्वर शर्मा ने बताया कि सोमवार रात हम सागर से आमेर की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में विशालकाय मगरमच्छ दिखा। पहले हमें यकीन नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर में मुख्य सड़क पर आ गया। इसके बाद हमने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। हालांकि तब तक मगरमच्छ झाड़ियों में छिप गया था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन की कोशिश की। लेकिन मगरमच्छ काफी बड़ा होने की वजह से वन विभाग की टीम उसका उसी वक्त रेस्क्यू नहीं कर पाई।

वन विभाग के अनुसार सागर झील में बढ़ी पानी की आवक से मगरमच्छ बाहर आ गया।

वन विभाग के अनुसार सागर झील में बढ़ी पानी की आवक से मगरमच्छ बाहर आ गया।

बता दें कि मानसून के दौरान आमेर की ऐतिहासिक सागर झील छलक गई है। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक झील का दीदार करने के लिए सागर पहुंचे रहे है। लेकिन सागर से मगरमच्छ निकालने के बाद अब जहां स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। उनकी मांग है की बड़ी संख्या में पर्यटक झील को देखने आते हैं। ऐसे में यहां पर 24 घंटे गार्ड की नियुक्ति की जाए। क्योंकि इससे पहले भी काफी बार मगरमच्छ झील के किनारे नजर आ चुका है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading