![]()
अज्ञात महिला जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
सवाई माधोपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसा सामने आया। थाना क्षेत्र के खटूपुरा इलाके में रविवार दोपहर एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी जौन सिंह ने बताया कि दोपहर यह हादसा रेलवे ट्रैक के खंभा नंबर 10/1038/21 के पास हुआ। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। रन ओवर से महिला शव क्षत-विक्षत हो गया था। जिसे पुलिस ने इकठ्ठा किया। पुलिस ने महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हुई है।
जौन सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। मृतका का रंग सांवला है। जिसकी लंबाई लगभग 5 फीट है। हादसे के वक्त महिला ने लाल रंग की लुगड़ी, हरे रंग का ब्लाउज और बैंगनी रंग का लहंगा पहन रखा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस को महिला के पास किसी भी तरह की कोई आईडी नहीं है। पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ कर महिला के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments