☜ Click Here to Star Rating



हनुमानगढ़ जंक्शन में सीवरेज सफाई कार्य के दौरान सीवर में उतरे एक मजदूर की मौत हो गई और दो को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया है।

हनुमानगढ़ जंक्शन में गुरुवार को नगर परिषद द्वारा करवाए जा रहे सीवरेज सफाई कार्य के दौरान सीवर में उतरे 3 मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इससे एक मजदूर की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया

.

घटना उस समय हुई जब टाउन क्षेत्र के सोरगर मोहल्ला निवासी करन पुत्र मंगत सिंह सफाई कार्य के लिए सीवर में उतरा। कुछ ही देर में करन बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए सूरज पुत्र अशोक वाल्मीकि और कमलजीत भी नीचे उतरे, लेकिन वे भी जहरीली गैस के प्रभाव में आकर बेहोश हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंचे भाजपा नेता अमित सहू ने प्रशासन को सूचना देकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। इसके साथ ही निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल, पूर्व सभापति सुमित रिणवा, जिला परिषद सदस्य मनीष मक्कासर सहित जंक्शन थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंच गए। तीनों मजदूरों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने करन को मृत घोषित कर दिया। सूरज और कमलजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर परिषद प्रशासक एडीएम उम्मेदीलाल मीणा और नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम मीणा ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही का प्रतीत होता है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों को सीवर में उतारना बहुत बड़ी गलती थी। मौके पर न तो ऑक्सीजन सिलेंडर थे और न ही कोई सुरक्षा इंतजाम।

ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरना शुरू

एक मजदूर की मौत होने पर मृतक के परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरना शुरू कर दिया है। धरने के दौरान मजदूर परिवार को सांत्वना देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा प्रत्याशी रहे अमित सहू, टाउन नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल और आशीष पारिख भी पहुंचे। परिजनों की मांग है की 50 लाख मुआवजा व सीएसआई रमनदीप कौर, नप आयुक्त सुरेंद्र यादव और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज हो। वहीं, दो अन्य मजदूरों की हालात बिगड़ते देख उन्हें भी बीकानेर रेफर किया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading